आप अपने पार्टनर से किस तरह का रिलेशन शेयर करते हैं? इस रिश्ते मे प्यार ज्यादा है या वासना? कुछ हद तक हर रिश्ते में थोड़ी बहुत वासना जरूरी है तभी उसमें अंतरंग पल शेयर किए जा सकते हैं।
रिश्ते में चुंबन का महत्व इसलिए हैं क्यों कि इससे एक दूसरे के प्रति शारीरिक आकर्षण बढ़ता है। जब पार्टनर एक दूसरे को किस करते हैं तो वे एक दूसरे से अपनी भावनाएं शेयर करते हैं जो कि दूसरे किसी तरीके से जाहिर नहीं की जा सकती हैं। किस करने से रिश्ते में एक सुरक्षा की भावना आती है और प्यार में अंतरंगता बढ़ती है। हम आपको 8 ऐसे कारण बता रहे हैं जिनसे आप जानेंगे कि रिश्ते में आपसी चुंबन का क्या महत्व है...
1. आपसी जुड़ाव
किस करना महत्वपूर्ण है क्यों कि यह दो आत्माओं का मिलन है। इससे आप एक दूसरे से जुड़ाव महसूस करते हैं। सिर्फ दोनों का साथ होना काफी नहीं होता। जब दो लोग आपस में जुड़ते हैं तो अपनेपन का बीज उगना शुरु हो जाता है जिससे रिश्ता लंबे समय के लिए मजबूत हो जाता है।
2. प्यार का इजहार
अपने पार्टनर से प्यार का इज़हार करने के कई तरीके हैं जिनमें से चुंबन एक अच्छा तरीका है। आप अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं इसको जाहिर करने के लिए किस करना सबसे अच्छा तरीका है। और इसे दोनो को वक़्त- वक़्त पर जाहिर करते रहना भी चाहिए।
3. इससे नज़दीकियाँ बढ़ती हैं।
जब आप अपने पार्टनर से किस करते हैं तो आपकी आपसी नज़दीकियाँ बढ़ जाती हैं जो कि रिश्ते की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। इससे आप अपने पार्टनर के ज्यादा नजदीक आते हैं।
और ये ही नजदीकी रिश्ते में प्यार की बौछार कर देते हैं।
4. भावनात्मक लगाव बढ़ता है।
किस करने का एक और फायदा है कि इससे आपस में भावनात्मक लगाव बढ़ता है। जब रिश्ते में यह भावनात्मक लगाव होता है आपकी भावनाएं एक दूसरे से जुड़ जाती हैं।जब हम भावानात्मक रूप से जुड़े होते हैं तो सामने वाले को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। उसकी सही मायने में परवाह की जा सकती है।
5. इससे आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ता है।
यदि आपको लगता है कि आपका रिश्ता नीरस सा हो रहा है तो इसमें थोड़ा रोमांस घोलें और एक दूसरे को किस करें। यदि रिश्ते में रोमांस कम हो रहा है तो आपसी चुंबन जरूरी है।
6. तनाव दूर होता है।
हम सबको किसी ना किसी कारण से तनाव होता रहता है। किस करने से तनाव दूर होता है। यह एक स्ट्रैस बस्टर है। अपने पार्टनर को बाहों में भरें और उन्हें प्यार से किस करें, देखिये फिर आपका तनाव कैसे गायब होता है। अक्सर काम के सिलसिले और रोजमर्रा का जीवन व्यतीत करते हुए, तनाव हमें देखने को मिलता है। किस करने से वो तनाव कम हो जाता है। और हम पहले से अच्छा व हल्का महसूस करते लगते हैं।
7. रिश्ता मजबूत होता है।Public Domain
किस करना जरूरी है क्यों कि इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होता है। चुंबन केवल दो होठों का ही मिलन नहीं बल्कि यह दो दिलों का मिलन है।साथ ही रिश्ते में एक भरोसे का जन्म होता है। जो दोनों को साथ रहने के लिए प्रेरित करता है।8.आपसी मतभेदों का समाधान
हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? कोई भी सलाह, सुझाव या राय आप हमसे कॉमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं।








Comments
Post a Comment