Skip to main content

सच्चे प्यार की 10 निशानियां

कैसे ब्रेकअप के बाद फिर से अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीतें







          
              man, holding, flowers, standing, beside, woman, railroad, adult, blur, bouquet, boy, close-up, couple, date, fashion, flirting, focus, girl, happiness, landscape, leisure, love, lovers, marriage proposal, people, recreation, romance, romantic, surprise, togetherness, wear, plant, flower, nature, focus on foreground, young adult, day, two people, front view, three quarter length, emotion, flowering plant, young women, men, real people, lifestyles, casual clothing, outdoors, flower arrangement, 5K, CC0, public domain, royalty freehttps://kingrelationship.blogspot.com/

  करना बेहद दर्दनाक होता है--और कभी-कभी तो ये अंदर से हमें बुरी तरह से तोड़ देता है। यदि आप का भी ब्रेकअप हो चुका है, और इस के बाद भी आप अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को वापस पाना चाहते हैं, तो यहाँ पर अपने लक्ष्यों को पाने के कुछ आसान से चरण दिए गए हैं, जिन्हें आप को ध्यान में रखकर आगे बढना होगा। और दुर्भाग्वश ये सारे ही चरण निभाने में बेहद आसान नहीं हैं। लेकिन इन्हें कर पाना असंभव भी नही है। और ज्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़ते जाएँ।


सोचने के लिए समय लेना

कुछ समय अपने साथ बिताना मतलब, अपनी अकेलेपन की भावनाओं के साथ समय बिताना, जिसे आप शायद ही नकार सकते हैं। और इस के परिणामस्वरूप आप में ऐसी भावनाओं का जन्म हो सकता है, कि आप इन सब से बचने के लिए परिस्थितियों को वापस वैसा ही बना दें, जैसी वे पहले थीं और ऐसा सोचना आप को सही भी लगेगा।
  • तो अपनी एक्स को दोबारा पाने की कोशिश करने से पहले, ज़रा आराम से बैठ कर ईमानदारी के साथ सोचें कि आखिर आप का रिश्ता टूटा ही क्यों था और क्या आप की ये भावनाएं सच्ची हैं या फिर सिर्फ प्रतिक्रियावादी (reactionary)।
  • यदि आप की उसे वापस पाने की भावनाएँ, सिर्फ प्रतिक्रियावादी हैं या फिर किसी तरह की बुजदिल भावनाओं का परिणाम हैं, तो बिलकुल भी आगे ना बढ़ें। इस की जगह पर, अपनी देखभाल करें और ब्रेकअप के बाद उमड़ने वाली अपनी इन भावनाओं के साथ एक समझदार व्यक्ति की तरह से निपटें।
  • यदि उसे वापस पाने के पीछे का उद्देश्य अपने दोस्तों या परिवार के सामने नीचा ना दिखना, या फिर खुद के या अन्य लोगों के सामने यह साबित करना कि आप उसे वापस पा सकते हैं, या फिर उसे दोबारा दर्द देने का अवसर पाना है, तो वहीं रुक जाएँ। किसी के भी साथ अपने रिश्ते को दोबारा जोड़ने के लिए ये सारे ही उद्देश्य उचित नहीं हैं, और विशेष रूप से एक्स के साथ तो बिलकुल भी नहीं। यदि आप इस सोच के साथ आगे बढ़ भी जाएँगे, तो इस से आप दोनों को ही कष्ट मिलेगा। इस की जगह पर ज़रा संभल के, एक समझदार व्यक्ति की तरह अपनी भावनाओं के बारे में विचार करें।
  • टूटा होगा, और यदि आप एक बार फिर से इस रिश्ते से जुड़ने का विचार कर रहे हैं, तब आप के लिए उस कारण का पता लगाना बहुत जरूरी हो जाता है।
    • उसे दिखाएँ, कि आप ने अपने रिश्ते के बारे में बहुत सोचा और पहले की गई गलतियों से सीखने की तैयारी आप को और भी ज्यादा गंभीर और बदलने के लिए तैयार दर्शाएगी। यदि आप अपने रिश्ते में पहले की गई गलतियों के प्रति एक अलग ही दृष्टिकोण के साथ अपनी एक्स के सामने जाएँगे, तो वह भी आप में आए बदलाव को पहचान कर आप के साथ दोबारा रिश्ता जोड़ने के बारे में सोचने लगेगी। आप चाहें, तो ऐसा कुछ भी बोल सकते हैं, जैसे कि, “मैंने हमारे रिश्ते के टूटने के कारणों के बारे में अच्छी तरह से सोच लिया है और मुझे लगता है कि इस का एक कारण यह भी है, कि मैं कभी नहीं समझ पाया कि मेरे देर से आने पर तुम्हारे इतना नाराज क्यों होती थीं, लेकिन अब मैं इसे समझ चुका हूँ, उस नाराजगी के पीछे का असली कारण तुम्हें ऐसा लगना था कि मैं तुम्हारी बिलकुल भी परवाह नहीं करता, और अपने इस रवैये को बदलना चाहता हूँ।”
    • अपने द्वारा की हुई गलती को स्वीकार कर के, आप अपने रिश्ते के प्रति अपनी परवाह को दर्शा रहे हैं, इस के साथ ही आप अपनी गलतियों की जिम्मेदारी उठा रहे है और उसे यह भी दर्शा रहे हैं, कि आप उसे और किसी भी कारण से नहीं पाना चाह रहे हैं बल्कि आप उसे पाने के लिए गंभीर हैं।
    • कुछ समय अपने साथ बिताना मतलब, अपनी अकेलेपन की भावनाओं के साथ समय बिताना, जिसे आप शायद ही नकार सकते हैं। और इस के परिणामस्वरूप आप में ऐसी भावनाओं का जन्म हो सकता है, कि आप इन सब से बचने के लिए परिस्थितियों को वापस वैसा ही बना दें, जैसी वे पहले थीं और ऐसा सोचना आप को सही भी लगेगा।

  • तो अपनी एक्स को दोबारा पाने की कोशिश करने से पहले, ज़रा आराम से बैठ कर ईमानदारी के साथ सोचें कि आखिर आप का रिश्ता टूटा ही क्यों था और क्या आप की ये भावनाएं सच्ची हैं या फिर सिर्फ प्रतिक्रियावादी (reactionary)।
  • यदि आप की उसे वापस पाने की भावनाएँ, सिर्फ प्रतिक्रियावादी हैं या फिर किसी तरह की बुजदिल भावनाओं का परिणाम हैं, तो बिलकुल भी आगे ना बढ़ें। इस की जगह पर, अपनी देखभाल करें और ब्रेकअप के बाद उमड़ने वाली अपनी इन भावनाओं के साथ एक समझदार व्यक्ति की तरह से निपटें।
  • यदि उसे वापस पाने के पीछे का उद्देश्य अपने दोस्तों या परिवार के सामने नीचा ना दिखना, या फिर खुद के या अन्य लोगों के सामने यह साबित करना कि आप उसे वापस पा सकते हैं, या फिर उसे दोबारा दर्द देने का अवसर पाना है, तो वहीं रुक जाएँ। किसी के भी साथ अपने रिश्ते को दोबारा जोड़ने के लिए ये सारे ही उद्देश्य उचित नहीं हैं, और विशेष रूप से एक्स के साथ तो बिलकुल भी नहीं। यदि आप इस सोच के साथ आगे बढ़ भी जाएँगे, तो इस से आप दोनों को ही कष्ट मिलेगा। इस की जगह पर ज़रा संभल के, एक समझदार व्यक्ति की तरह अपनी भावनाओं के बारे में विचार करें।

    • 3
      दूरी भी बनाए रखें: आप जितना ज्यादा उसे पाने की कोशिश करेंगे, विशेष रूप से ब्रेकअप के बाद, वह उतना ज्यादा ही आप से दूर जाने लगेगी और इस के साथ ही आप की उस से दोबारा जुड़ने की संभावना को भी कम कर देगी।
      • ब्रेकअप के फौरन बाद आप का उसे मेसेज करना, फोन करना, या किसी और ही तरीके से खुद को उस की जिंदगी में लाना, ना सिर्फ उसे परेशान कर देगा, और इस के साथ ही आप की छवि भी एक जुनूनी इंसान के तरह उभर कर आएगी। उसके सामने एक चिपकू और बेवकूफ इंसान की तरह बर्ताव करना आपको उस से और भी ज्यादा दूर कर देगा।
      • उसके आपके पास आने तक का इंतज़ार करें। उसके आपके पास आने की पहल करने से आपको अपने इरादों को पूरा करने में आसानी होगी और इस के साथ ही आप को अपने रिश्ते के बारे में खुल के बात करने का भी समय मिल जाएगा। यदि आप उस के तैयार होने से पहले ही उसे आप से बात करने के लिए प्रेरित करेंगे, तो शायद वह खुद को और भी पीछे खींच लेगी और शायद वह ऐसा हमेशा के लिए कर लेगी।


4
कुछ समय के लिए, खुद पर भी ध्यान दें: अपने इस टूटे हुए रिश्ते को अपने दिल में घर ना करने दें या फिर अपना सारा ध्यान उसे वापस पाने में ना लगा दें। इस की जगह पर, खुद को भी जरा समय दें। अपनी कुछ मनपसंद गतिधियों में लगाएं, अपने फ्रेंड्स के साथ में बातें करें और परिवार के उन लोगों के साथ मिलना-जुलना शुरू कर दें, जिन से आप दूर हो चुके हैं।
  • आप भी कुछ समय में महसूस करने लगेंगे, कि आप वास्तव में उसे याद नहीं कर रहे हैं, और उसे पाने के जो ये शुरुआती विचार हैं, वो असल में सिर्फ आप की भावनाओं का परिणाम ही हैं।
  • खुद के साथ वास्तविक बने रहने से बिलकुल भी ना घबराएं। किसी भी रिश्ते को दोबारा जोड़ने का एक और कारण यह भी होता है, कि आप अकेले नहीं रहना चाहते और इसी बात से डरते हैं, कि न जाने कैसे अकेले रह पाएँगे। यह आप दोनों ही के लिए और इस रिश्ते के लिए भी खतरनाक साबित होगा।


अपनी एक्स तक पहुँचना

1
उचित चीजें करें: अपनी एक्स तक पहुँचने की कोशिश करने से पहले, एक बार इस बात की पुष्टि कर लें, कि वह सिंगल ही है और आप के मन में उस के लिए सच में दिलचस्पी है।
  • यदि वह किसी और के साथ डेट कर रही है, तो उन दोनों के बीच में आने की बिलकुल भी कोशिश ना करें। तो जब तक वह वापस से किसी की तलाश में नहीं लग जाती, तब तक का इंतज़ार करें।
  • यदि आप सच में उस की और उस की ख़ुशी की परवाह करते हैं, तो उसे पाने की कोशिश करने से पहले, अपनी जलन, असंतोष या कडवाहट को एक तरफ कर दें।
2

कॉन्टेक्ट्स बनाएँ: यदि आप जानते हैं, कि आप के इरादे सही हैं, और यदि आप उस के फ्रेंड्स के साथ अच्छे से बर्ताव करेंगे, तो ये उसे वापस पाने में भी आप की सहायता भी करेंगे।
  • लेकिन सावधानी से कदम रखें--वरना यह आप की मदद करने की बजाय आप के खिलाफ ही खड़े हो जाएँगे।
  • यदि आप उस के फ्रेंड्स की मदद पाने में कामयाब हो जाते हैं, तो हो सकता है, कि ये सब आपके किसी भी काम ना आएं।


3
धीरे-धीरे शुरुआत करें: जब आप को उस से अलग हुए कुछ समय बीत जाए, तो अपने अगले कदम की बहुत धीरे-धीरे शुरुआत करें।
  • भावना में बह कर ऐसा कुछ भी ना बोलें जैसे, “मैं सच में तुम्हें और मुझे वापस एक-साथ देखना चाहता हूँ” या फिर “मुझे लगता है कि हमें बात करनी चाहिए।”
  • जहाँ तक हो सके इसे स्पष्ट कर दें, कि आप उस के साथ सिर्फ एक फ्रेंड की तरह ही बने रहना चाहते हैं, ना कि दोबारा रिश्ता जोड़ने या फिर पुराना कोई दर्द साथ में ले कर उस की जिंदगी में आना चाहते हैं।
  • किसी शांत और बिना दबाव वाली जगह पर मिलना निर्धारित करें। उससे लंच पर या कॉफ़ी पर आने का पूछें। उस से मिलने के लिए, किसी ऐसी जगह को चुनें, जिस से आप का लगाव हो, जैसे कि कैफे, जहाँ पर आप दोनों अक्सर साथ में आया करते थे या फिर कोई ऐसा रेस्तरां जहाँ पर आप दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को डेट किया था। यह आप के लिए एक अच्छा कदम साबित होगा लेकिन इस से उस के मन में कोई ना कोई भावना जरुर जागेगी और हो सकता है, कि वह शुरुआत से ही सावधान हो जाए


रिश्ते की दोबारा शुरुआत करना

1
जिम्मेदारी उठाना: यदि आप अपने रिश्ते को दोबारा शुरू करना चाहते हैं, तो सब से पहली चीज़ जो कि आप को करना चाहिए, वो ये कि आप ने इस से पहले जो भी गलतियाँ की हैं, उन्हें स्वीकार करें और उनकी जिम्मेदारी अपने ऊपर लें।
  • दोनों एक साथ बैठें और शांत रहने की सहमति लें इस के बाद अपने उस रिश्ते के बारे में एक समझदार इंसान की तरह बातें करें।
  • अपनी गलतियों की जिम्मेदारी उठाएं, और इसे उसके सामने उजागर होने दें। अपनी गलतियों को छिपाने या दबाने की कोशिश ना करें; इस की बजाय उसे बताएँ कि आप ने जो भी गलतियाँ की हैं, उन्हें महसूस किया है, और इस तरह की गलतियों को वापस ना दोहराया जाए बस यही कोशिश करूंगा। उदाहरण के लिए, आप चाहें तो ऐसा कह सकते हैं, “मुझे पता है कि मैं तुम्हारी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था और यह मेरी गलती है। मैं अपने काम को लेकर बहुत परेशान था (या कॉलेज या और भी कुछ) और इस चक्कर में, मैं तुम्हारी ओर ध्यान भी नहीं दे पा रहा था। मुझे माफ़ कर दो और मैं इसे बदलना चाहता हूँ

2
आगे बढने पर ध्यान लगाएं: आप दोनों एक साथ बढ़ना चाह रहे हैं या अकेले, यह दोनों ही परिस्थितियों पर लागू होता है, कि आगे तो बढना है।
  • यदि आप उसे एक फिर पाने में कामयाब हो जाते हैं, तो अपनी अतीत की परछाई भी इस रिश्ते पर ना पड़ने दें या फिर एक-दूसरे पर दोष लगाने में वक़्त ना बरबाद करें। इस की जगह पर, आप दोनों इस रिश्ते से क्या अपेक्षा रखते हैं और जरूरत पड़ने पर किस तरह से एक-दूसरे को मदद करना है, इस बारे में चर्चा। आप ने पहले क्या किया और क्या नहीं किया सोचने के बजाय अब कैसे आगे बढना है, पर विचार करना आप के लिए बेहतर होगा। उदाहरण के लिए, आप चाहें तो इस तरह भी समझा सकते हैं, “मुझे ऐसा लगा कि जब कभी भी मैं अपने फ्रेंड्स के साथ बाहर जाता था, तो तुम परेशान हो जाती थीं, और मुझे ऐसा लगता है कि इसकी एक वजह यह भी थी कि मैं अपनी योजनाओं के बारे में तुम्हें कभी भी पहले से नहीं बताता था। क्या यही सच है?” ऐसा है तो फिर आगे ऐसी गलती ना हो इस के लिए उसे कुछ सलाह भी दें, जैसे की उस से कहें कि अब मैं कभी भी कहीं जाने से कम से कम 5 घंटे पहले तुम्हें बता दिया करूंगा, और इसी तरह का कुछ भी जो आप को इस समस्या के समाधान के लिए सही लगे, बोल सकते हैं।
  • यदि वह आप के साथ दोबारा नहीं जुड़ना चाहती, तो अपनी इस असफलता के पीछे या फिर उसने आप की जो भी गलतियाँ बताई हैं, उन के पीछे पागल ना हो जाएँ। बस इस रिश्ते में क्या सही था और क्या नहीं उससे बस जो कुछ भी सीख सकें, सीख लें और फिर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएँ।
    

   

Comments

Popular posts from this blog

ब्रेकअप के दर्द से कैसे बाहर निकले ?

कैसे पता करें कि लड़की आपको पसन्द करती हैं

ब्रेकअप के ये 7 फायदे पता होंगे तो न लगेगा ब्रेकअप से डर और न होगा दुख

कैसे करें लड़की को इम्‍प्रेस ?

ब्रेकअप के बाद की 8 अवस्थाएं