. वैसे तो प्यार करना किसी को सिखाने की जरूरत नहीं। एक छोटा सा मासूम बच्चा भी प्यार की भाषा जन्म से ही समझता है। बचपन से ही सभी को प्यार मिले तो खुशी होती है और थोड़ा बड़ा होने पर किसी को प्यार जताना भी आ जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपके प्यार जताने का तरीका अलग हो, जो दूसरों को समझ ही नहीं आए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतें, जो हर सच्चे प्रेमी की निशानी होती हैं। 1. कोई उम्मीद नहीं सच्चा प्रेमी अपने साथी से कोई उम्मीदें नहीं रखता, वो अपने साथी को बिना किसी शर्त के स्वीकार करता है। यदि लोग कहें कि जब हमारा साथी यह काम करेगा या जब ऐसा कुछ हो जाएगा तब हमें उन पर प्यार आएगा, तो वैसे लोगों का प्यार दिखावा है। प्यार होना किसी शर्त के पूरे होने का मोहताज नहीं है। 2. प्यार में इल्जाम नहीं लगाए जाते सच्चा प्रेमी या प्रेमिका अपने साथी पर कुछ काम बिगड़ने, कोई गलती होने पर इल्जाम नहीं लगाता। सच्चे साथी अपने रिश्ते की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। कोई परिस्थिति बिगड़ने पर आपस में ही एक-दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाते रहते...
Couple fight solution Impress girls How to make better relationship in hindi How to forget your ex in hindi