Skip to main content

सच्चे प्यार की 10 निशानियां

लड़कों को दीवाना बना देती हैं लड़कियों की ये खूबियां

किसे डेट करना है, किसे अपना हमसफर बनाना है, किसके साथ डिनर पर जाना है या फिर किस लड़के के साथ मूवी देखने जाना है, इस बात का फैसला ज्यादातर लड़कियां ही करती हैं। ऐसा आज से नहीं बल्कि सदियों से चला आ रहा है। अब आप कहेंगे कि इसमें गलत क्या है तो इसका जवाब है कि अब टाइम बदल गया है। जिस तरह से लड़कों को डेट करने से पहले उनमें मौजूद क्वॉलिटिज़ देखी जाती हैं, ठीक वैसे ही लड़के भी एडवांस होते हैं। वे चाहते हैं कि आप पढ़ी-लिखी हों। स्मार्ट हों और घर के काम करना भी जानती हों। फिर भी माई डियर, उनकी नज़र में आने के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। ऐसी कुछ बातें और हैं, जो लड़कों को इनसे भी ज्यादा आकर्षित करती हैं। तो यहां जानिए कि लड़कियों की कौन-सी आदतें और खूबियां बन जाती हैं लड़कों की पसंद और बना देती हैं उनको दीवाना। 

किसे डेट करना है, किसे अपना हमसफर बनाना है, किसके साथ डिनर पर जाना है या फिर किस लड़के के साथ मूवी देखने जाना है, इस बात का फैसला ज्यादातर लड़कियां ही करती हैं। ऐसा आज से नहीं बल्कि सदियों से चला आ रहा है। अब आप कहेंगे कि इसमें गलत क्या है तो इसका जवाब है कि अब टाइम बदल गया है। जिस तरह से लड़कों को डेट करने से पहले उनमें मौजूद क्वॉलिटिज़ देखी जाती हैं, ठीक वैसे ही लड़के भी एडवांस होते हैं। वे चाहते हैं कि आप पढ़ी-लिखी हों। स्मार्ट हों और घर के काम करना भी जानती हों। फिर भी माई डियर, उनकी नज़र में आने के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। ऐसी कुछ बातें और हैं, जो लड़कों को इनसे भी ज्यादा आकर्षित करती हैं। तो यहां जानिए कि लड़कियों की कौन-सी आदतें और खूबियां बन जाती हैं लड़कों की पसंद और बना देती हैं उनको दीवाना। 




लड़कियों की ऐसी बहुत सी खूबियां हैं, जो लड़कों को पसंद आती हैं। हम यहां आपको उनमें से 12 खास खूबियों के बारे में बता रहे हैं।

1. कॉन्फिडेंस की चाबी 

वे दिन गए, जब लड़के दबी-सहमी, भोली-भाली और हर काम उनसे पूछ कर करने वाली लड़कियों को पसंद किया करते थे। अब ज़माना बदल चुका है और आज के ज़माने में लड़कों को पसंद आता है लड़कियों का कॉन्फिडेंस। ज्यादातर लड़के आपकी खूबसूरती से ज्यादा आपके कॉन्फिडेंस से आकर्षित होते हैं। लड़के नोटिस करते हैं कि आप कितने कॉन्फिडेंट तरीके से बातचीत कर रही हैंया फिर किस बहादुरी के साथ हर तरह की सिचुएशन को हैंडल कर रही हैं। तो खुद को अपग्रेड कीजिए और बन जाइए कॉन्फिडेंट गर्ल।

2.इंडीपेंडेंट लड़कियां

लड़के ऐसा कंधा बनकर नहीं रहना चाहते, जिस पर सिर रखकर आप हमेशा अपना रोना रोती रहें, अपना दुखड़ा गाती रहें या फिर हर दिन नई परेशानी लाकर दुखी चेहरा बनाकर बैठ जाएं। लड़कों को पसंद आता है लड़कियों का इंडीपेंडेंट होना। इसका मतलब बेशक आपकी फाइनेंशियल आज़ादी से न हो लेकिन इतना ज़रूर होना चाहिए कि आप अपने काम खुद अपने लेवल पर पूरे करना जानती हों। आपको हर काम के लिए उनकी मदद की ज़रूरत न पड़े। आज के ज़माने में कोई भी लड़का ऐसी लड़की के साथ ज़िंदगी बिताना पसंद करता है, जिसे उसकी ज़रूरत की वजह से नहीं, बल्कि प्यार और अपनेपन की वजह से जिंदगी में शामिल कर सके। यह खूबी हर मॉडर्न लड़की को भी इंप्रेस करती है।

3. एडवेंचर भी प्यारा लगे


उन लड़कियों के ज़माने गए जब वे सिर्फ घर में रहना पसंद करती थीं। वे खुद तो घर में ही रहती थीं, साथ ही अपने पार्टनर को भी पल्लू से बांधकर रखती थीं। तो गर्ल्स इस बात को दिमाग में बिठा लें कि अब ऐसा कुछ भी नहीं होता। अब लड़कों को एडवेंचर पसंद करने वाली लड़कियां पसंद आती हैं क्योंकि ज्यादातर लड़के चाहते हैं कि उनकी ज़िंदगी में पैशन, खुल कर जीने की आज़ादी और एडवेंचर बना रहे। अगर आप ये तीनों चीज़ें उनकी ज़िंदगी में ला पा रही हैं तो फिर क्यों नहीं बनेंगी आप लड़कों की पसंद? और अगर नहीं ला पा रही हैं तो खुद को अपग्रेड कीजिए।

4. लव-शव की नो जल्दी

लड़के उन लड़कियों के करीब जाना पसंद करते हैं, जो ज्यादा इमोशनल और सीरियस नहीं होतीं। उन्हें वे लड़कियां पसंद होती हैं, जो पहले दोस्ती करती हैं, एक-दूसरे को समझती हैं और जिन्हें हर वक्त उनकी अटेंशन की ज़रूरत नहीं होती। मुद्दा यह है कि जो लड़कियां दोस्ती के दो-चार दिन बाद ही प्यार-व्यार को लेकर सेंटी-वेंटी हो जाती हैं, उनसे लड़के ज़रा दूर रहना ही पसंद करते हैं। पहले के समय में लड़कियां दिमाग से पहले इमोशंस को आगे रखती थीं, लेकिन अब वह टाइम नहीं है। आज-कल की लड़कियां लव-शव के चक्कर में जल्दी नहीं पड़तीं। पहले एक-दूसरे को समझती हैं, वक्त देती हैं और फिर कोई निर्णय लेती हैं।

5. वार्ड्रोज का क्रेज क्यों


लड़कियां मतलब हर वक्त कुछ न कुछ खरीदने के बारे में सोचना, पार्लर जाने की चिंता, अपने मेकअप की टेंशन और कभी जंक जूलरी तो कभी डायमंड की फरमाइश...! इस लिस्ट का कोई अंत नहीं है। जी हां, जिन लड़कियों को हर वक्त अपने कपड़ों, जूलरी और मेकअप की चिंता रहती है, वे लड़कों की पसंद नहीं बन पाती हैं क्योंकि लड़के उनके साथ ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस नहीं करते। लड़कों को लगता है कि जब सारी एनर्जी इन्हीं पर खर्च हो जाएगी तो बाकी कामों का क्या होगा? इसलिए ऐसी लड़की न बनें जो ज़रा-सा मेकअप खराब होने पर डिप्रेस हो जाए और तब तक घर से बाहर न निकले, जब तक कि अपनी पसंद की ड्रेस न मिल जाए।
इस बात में कोई शक नहीं है कि अच्छा फिगर और खूबसूरत खिला हुआ चेहरा लड़कों को भी पसंद होता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आपका यह हेल्दी फंडा हर बात पर सामने आता रहे। यह खाना है, वह नहीं खाना है, इस खाने में कैलोरी ज्यादा है, नो मीठा, शुगर फ्री ही खाना है, खाना बहुत ऑयली है, मैं सिर्फ ऑलिव ऑयल में बनी चीज़ें खाती हूं या फिर मुझे नहीं पसंद कि तुम अनहेल्दी खाना खाओ, तुम हेल्दी खाना खाया करो, तुम यह मत खाओ… वह मत खाओ। यह करना, वह नहीं करना...उफ्फ्फ्फ! ऐसी चिक-चिक झिक-झिक लड़कों को क्या, किसी को भी पसंद नहीं आती। अगर आप अपनी डाइट को लेकर बहुत सीरियस हैं तो पार्टनर को पहले ही बता दें या फिर अपनी डाइट उस पर न थोपें। आप जैसी हैं, वैसी रहें और आपका पार्टनर जैसा है, उसे भी वैसा रहने दे।

6. हर बात पर टोकना

क्या आपको ऐसे लड़के पसंद आएंगे जो बार-बार आपको टोकें? आप कैसे बैठ रही हैं, कैसे चल रही हैं, क्या खा रही हैं, क्या पहन रही हैं या फिर कहां जा रही हैं? ऐसी तमाम बातें कोई आपसे करे, यह यकीनन आपको पसंद नहीं होगा। ठीक इसी तरह लड़कों को भी ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आतीं, जो उन्हें बात-बात पर टोकें। फंडा साफ है, जो जैसा है, उसे वैसा रहने दो। टोकने से लोग दूर भागने लगते हैं। इसीलिए अगर आपके अंदर यह आदत है तो इसे तुंरत ठीक करें।

7. डाउन टू अर्थ रहना

ड्रामा क्वीन की तरह हमेशा उसकी अटेंशन को लेकर तड़पती रहने वाली लड़कियां लड़कों को परेशानी की तरह लगती हैं। लड़कों को वे लड़कियां ज्यादा पसंद होती हैं, जो बेफिजूल की डिमांड नहीं करतीं, मौका और समय देखकर बात करती हैं। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा नहीं करतीं और हर ग़लतफ़हमी को सुलझाने के लिए बात करने से पीछे नहीं हटतीं। यानी लड़कों को शो-शा वाली लड़कियां नहीं बल्कि ज़मीन पर रहने वाली लड़की पसंद आती है, जो सपने बड़े देखते हुए भी सिचुएशन को समझे।

8. आपके दोस्त तो हैं न

लड़के ऐसी लड़कियों के साथ रिश्ता आगे बढ़ाने में भी थोड़ा झिझकते हैं, जिनके अपने कोई दोस्त नहीं होते। लड़कों को पसंद आती हैं वे लड़कियां, जिनका अपना एक गर्ल गैंग हो। इस बात में भी लड़कों का फायदा छिपा होता है, वे नहीं चाहते कि आप हमेशा उनसे चिपकी रहें। खैर जो भी हो, गर्ल फ्रेंड्स होना भी कोई बुरी बात नहीं है, आपकी अपनी भी एक लाइफ होनी चाहिए। अगर आपका गर्ल गैंग होगा तो आपका भी बढ़िया टाइमपास होगा और आप हर वक्त पार्टनर से चिपकी नहीं रहेंगी। साथ ही आप भी सिर्फ लड़के की अटेंशन पाने के अलावा गॉसिप में बिज़ी रहेंगी। ऐसे में लड़के को भी अपना पूरा टाइम मिलेगा।

9. सेल्फी एडिक्ट न हो

जी हां, हर वक्त सेल्फी क्लिक करना... दाएं बैठो या बाएं, हर वक्त सिर्फ सेल्फी खींचते ही नज़र आना। कोई भी मोमेंट सेलिब्रेट करने के लिए दस सेल्फियां, डेट पर तैयार होकर गए तो उसकी दस सेल्फियां, रात को पार्टी में गए तो फिर सेल्फी पर सेल्फ। उफ्फ्फ...! टेक अ ब्रेक, गर्ल। किसी को भी ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आतीं जो ज़िंदगी को जीने के बजाय सेल्फी खींचने में बिता देती हैं। स्पेशल मौके पर फ़ोटोज़ लेना ठीक है, लेकिन हर दिन हर लुक की, सुबह-शाम मॉर्निंग सेल्फी या गुड नाइट सेल्फी लेने वाली लड़कियों से लड़के दूरी बनाकर ही चलते हैं।

10. पहेलियां न बुझाओ 

लड़कों को हर बात सिंपल और सीधे-सीधे तरीके से समझ में आती है, फिर चाहे गिफ्ट की डिमांड हो या सेक्स करने का मन। लड़के नहीं चाहते कि उनसे घुमा-फिराकर पहेलियां बनाकर कोई भी बात कही जाए। अगर आपको डर लग रहा है कि ऐसा करने से आपकी इमेज बैड गर्ल की बन जाएगी तो आप गलत हैं। आप मैच्योर हैं और आपके अंदर अपनी बात कहने का कॉन्फिडेंस होना चाहिए। लड़कों को यही पसंद आता है।

11. गर्ल्स इन बातों पर भी ध्यान दें...

लड़कों को लड़कियों की कुछ बातें पसंद नहीं आतीं, इसलिए परफेक्ट गर्लफ्रेंड बनने के लिए ज़रूरी है कि आप उन बातों को नोट करके रख लें। इन बातों का रखें ध्यान-

1. ओवर कॉन्फिडेंस की लिमिट को समझें यानी लड़कों को कॉन्फिडेंट लड़कियां पसंद आती हैं, ओवर कॉन्फिडेंट लड़कियों का सिर्फ मज़ाक बनता है।
2. ऐसे लड़कों से बचें, जो सिर्फ लड़की को इम्प्रेस करने के लिए बड़े ब्रांड्स के कपड़े या एक्सेसरीज़ पहनते हैं। ऐसे लड़कों से भी दूरी बनाकर रखें, जो बिलकुल इमोशनल न हों।
3. लड़कों को फेक लड़कियां या फिर बनावटी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आतीं। इसलिए जैसी हैं, वैसी रहें, आपके लिए भी कोई आपके जैसा पार्टनर बना होगा।
4. लड़कों को मतलबी लड़कियां पसंद नहीं आतीं, लेकिन काम अपनी जगह है और लव-शव अपनी जगह। आप दोनों को मिक्स न होने दें।
5. लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद होती हैं, जो उनकी रिस्पेक्ट करें। आप लड़के की रिस्पेक्ट तो करें ही लेकिन अपनी इमेज भी डाउन न होने दें। अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को बनाए रखें।
6. हमेशा खुश रहें। चाहे आपकी लाइफ में कोई लड़का हो या न हो, खुद को हमेशा खुश रखें। लड़के आपके पीछे दौड़े चले आएंगे।
7. सिर्फ लड़कों को लुभाने के चक्कर में खुद को न भूल जाएं। खुद का भी ध्यान रखें।
8. चाहे आप रिलेशनशिप में हों या होने की इच्छा रखती हों, खुद को वक्त देना न भूलें। पूरे दिन में कुछ वक्त अपने साथ ज़रूर बिताएं।
9. आपके मन में जो भी आए, वह करें। सिर्फ लड़कों को इंप्रेस करने के लिए अच्छा-अच्छा बिहेव न करें, अगर आप बुरी हैं तो वैसी ही रहें। बदलाव लाना हो तो धीरे-धीरे लाएं। 
10. अपनी लाइफ जिएं। आपकी पहली प्राथमिकता आप खुद होनी चाहिए, न कि कोई दूसरा।   
हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? कोई भी सलाह, सुझाव या राय आप हमसे कॉमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं।



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ब्रेकअप के दर्द से कैसे बाहर निकले ?

कैसे पता करें कि लड़की आपको पसन्द करती हैं

ब्रेकअप के ये 7 फायदे पता होंगे तो न लगेगा ब्रेकअप से डर और न होगा दुख

कैसे ब्रेकअप के बाद फिर से अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीतें

कैसे करें लड़की को इम्‍प्रेस ?

ब्रेकअप के बाद की 8 अवस्थाएं