उसका आपकी तरफ यूँ देखना, आपके किए किसी मज़ाक पर ठहाके लगाना और आपके सामने नर्वस भी हो जाना। आपको समझ नहीं आ रहा है, कि वो आप से फ्लर्ट कर रही है, आपके साथ में फ्रेंडली बन रही है या फिर उसे कोई दिलचस्पी ही नहीं है। फिर चाहे आपका उस लड़की के ऊपर न जाने कब से क्रश रहा हो, और ये जानने को बेताब हैं, कि ये जो फीलिंग हैं, वो दोनों ही तरफ से हैं या फिर आप सिर्फ अपने बेचैन दिल को सुकून देने के लिए बस ये जानना चाह रहे हैं, कि वो आपको पसंद करती है, फिर भी दुनिया में अभी तक ऐसा कोई फुलप्रूफ तरीका नहीं बन पाया है, जिसके जरिये ये पता लगाया जा सके, कि कोई लड़की आपको पसंद करती है या नहीं।
3की विधि 1:-
बॉडी लेंग्वेज के इशारों को समझना
1. उसकी निगाहों की तरफ देखें: जब कोई लड़की आपको पसंद करती है, तो वो अक्सर आपकी ओर ही देखते मिला करेगी। अगर कोई लड़की अपने बॉडी के ऊपरी भाग को बस खुले अंदाज़ में आपकी ओर घुमाती है, इसका मतलब कि वो आपके साथ बात करके कॉन्फिडेंट महसूस करती है। अगर उसकी बॉडी पोजीशन एकदम क्लोज है, मतलब कि, मान लीजिये उसके हाँथ और पैर क्रॉस हैं, तो इसका मतलब कि उसे आपसे बात करने में नर्वस फ़ील हो रहा है, या फिर हो सकता है, कि वो आपको अपनी ओर से कोई दिलचस्पी न होने का इशारा दे रही है।
2. आइ कांटैक्ट की ओर ध्यान दें: अगर कोई लड़की आपको पसंद करती है, तो वो या तो कुछ वक़्त के लिए उसकी नजरों को आपके ऊपर टिका कर रखेगी या फिर जब आपकी नजरें, उसकी नजरों से टकराएंगी, तब वो अपनी नजरें झुका लेगी। इनमें से किसी भी एक प्रतिक्रिया का मतलब यही है, वो आपको पसंद करती है। वो अगर अचानक जल्दी से नजरें हटा लेती है, तो इसका मतलब ये निकलता है, कि वो अभी अपने दिल का राज़ आपके सामने बयां करने को तैयार नहीं है, लेकिन शायद उसके दिल में अभी भी आपके लिए जरा सी चाहत मौजूद है।
3.परिस्थिति के ऊपर भी ध्यान दें: आप उसकी बॉडी लेंग्वेज को किस तरह से समझते हैं, ये परिस्थितियों के हिसाब से अलग भी हो सकता है। जैसे कि, आप अगर उस लड़की से बात कर रहे हैं, तो उसके द्वारा कुछ सेकंड तक आपके हाँथों को छूना, उसकी फ़्लर्टिंग माना जा सकता है। हालाँकि, वो अगर आपका ध्यान पाने के लिए, जल्दी से आपके कंधे पर थपकी देती है और आपसे कहती है, कि आपके फ्रेंड्स आपको ढूँढ रहे हैं, तो शायद वो सच में आपकी हैल्प करना चाह रही है, और वो आप से फ़्लर्ट नहीं कर रही है।
4. ध्यान दें, अगर वो आपको छूती हो या फिर आपके करीब आने की कोशिश कर रही हो: जब कोई लड़की किसी को पसंद करती है, तो वो अक्सर ही उस लड़के को छूने की कोशिश किया करती है, वैसे तो ये ध्यान देने लायक बात है, लेकिन फिर भी ये फ्लर्ट करने का भी एक इशारा है। इसके जरिये कोई भी लड़की, आपके जिम्मेदार होने का अनुमान लगाती है। आप जब कुछ मजेदार बोलेंगे, तो वो आपके हाँथ को छुएगी, “अचानक” ही आपके कंधे या हाँथ को उसके हाँथ से सहलाने लगेगी या बस आराम से उसके हाँथ को आपके घुटने पर रख सकती है।
5.ध्यान दें, अगर वो आपको ऐसे ही कभी-कभी हग करती (गले लगाती) हो: ये खासतौर पर तब और ज्यादा मायने रखता है, जब अगर उसके ये हग सिर्फ आपको ही मिलते हों। हग करना या गले लगाना, ऐसे करीब आने का और आपके साथ जाहिर तौर पर फ्लर्ट किए बिना, आपको छूने का एक फ्रेंडली और प्यार-भरा तरीका होता है। अगर आप चाहें, तो उसे उसके हग का जवाब दें या अगर आप उसके ऊपर कोई गलत प्रभाव नहीं छोड़ना चाह रहे हैं, तो उसके हग को नज़रअंदाज़ भी कर सकते हैं।
6.ध्यान दें, अगर वो आपके मूव्स की कॉपी करती हो: अगर कोई लड़की आपकी नकल करती है - जैसे कि, आप अगर आपकी उंगलियाँ आपके बालों पर फेरते हैं और फिर आप देखते हैं, कि वो भी कुछ सेकंड के बाद ऐसा ही करती है - तो वो शायद काफी ध्यान से आपके मूवमेंट्स को देख रही है। ये भी उसके आपको पसंद करने की ओर एक इशारा हो सकता है।
7.ध्यान दें, अगर वो उसके बालों से खेल रही हो:बड़ी आहिस्ता उसके बालों की लटों को हटाना या हाँथों को अपने बालों में फेरकर, बाल सुलझाना, भी उसकी तरफ से फ्लर्ट करने का एक संकेत हो सकता है
।
8.नर्वसनेस या बेचैनी के इशारों पर ध्यान दें: जब कोई लड़की आपको पसंद करती है, तो वो बार-बार उसके होंठों को छुएगी, अपने कॉलरबोन या अपनी गर्दन को छुएगी, ताकि आपका ध्यान इस ओर खींच सके। हो सकता है, कि वो आपके सामने ही लिपस्टिक भी लगाने लगे।9.ध्यान दें, अगर वो आपके सामने मुस्कुराती हो: ये उसकी तरफ से आपको ये बताने का एक इशारा हो सकता है, कि उसे आपकी कंपनी में काफी अच्छा और कम्फ़र्टेबल फील होता है। जब कोई लड़की किसी को पसंद करती है, तो वो उसके मज़ाक पर ज़ोर-ज़ोर से हँसती है (आपका मजाक कितना मज़ाकिया है, ये भी मायने रखता है)।3की विधि 2:
फ़्लर्टिंग के दूसरे संकेतों को पहचानना1.तारीफ स्वीकार करने को तैयार रहें: अगर कोई लड़की आपकी तारीफ करती है, वो शायद आपको बहुत पसंद करती है। ये आपके मन में, उसके लिए चाहत जगाने का उसका अपना तरीका हो सकता है।उसके फ्रेंड्स की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें: अगर आप उसके ज़्यादातर फ्रेंड्स को वापस आपकी ओर देखता और मुस्कुराता हुआ पाते हैं, तो इसका मतलब भी यही निकाला जा सकता है, कि उसके फ्रेंड्स को "आपके बारे में सब मालूम है।" कुछ मामलों में तो फ्रेंड्स खुद ही इतने बोल्ड होते हैं, कि वो आकर आपको बता देंगे, कि उनकी फ्रेंड आपको पसंद करती है।3.उसकी स्टाइल पर ध्यान दें: जब कोई लड़की किसी को पसंद करती है, तो वो अक्सर उसे, उसकी स्टाइल से इम्प्रेस करने की कोशिश करती है। वो भी कुछ ऐसे ही ध्यान आकर्षित करने वाले कपड़े पहनेगी या फिर कुछ ऐसी लिपस्टिक लगाएगी, जिस पर आपका ध्यान केन्द्रित हो सके।4.उसकी तरफ से आपको किए जाने वाले जेंटल और फ्रेंडली टीज़ पर ध्यान दें: जब कोई लड़की आपको पसंद करती है, तो वो आपको आपके द्वारा की जाने वाली कुछ खास चीजों के ऊपर या आपके द्वारा बोली जाने वाली बातों को लेकर टीज़ करती है। टीज़ करने के तरीकों में, आपके द्वारा बोले हुए किसी मज़ाक, जो कि उतना ज्यादा भी मजेदार नहीं था, के लिए आपको परेशान करना, आपके पहने हुए किसी कपड़े के ऊपर कुछ बोलना या मजाक उड़ाना, या फिर आपको बहुत ही नॉर्मल तरीके से बताना, कि आप जबर्दस्ती में कोशिश कर रहे हैं।5.ध्यान दें, अगर वो आप से बात करने के बहाने की तलाश में रहती हो: हो सकता है, कि वो आपको सोशल मीडिया पर “फ्रेंड” बना ले, क्लास के बाद रोजाना आप से बात किया करती हो या फिर बस यूँ ही कभी आपको कोई मैसेज किया करती हो। ये भी सारे इसी बात के इशारे हैं, कि उसके मन में आपके लिए कुछ तो चल रहा है और वो आपको और करीब से जानना चाहती है।
6.ध्यान दें, अगर वो आपके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ कहे: जब कोई लड़की आपको पसंद करती होगी, तो वो ये जानने की कोशिश जरूर करेगी, कि आप सिंगल हैं या नहीं, ताकि वो एक बात तय कर सके, कि उसे आपके साथ फ़्लर्ट करना चाहिए या नहीं। वो आपसे या तो सीधे पूछ सकती है, कि आपकी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं या फिर वो इसके लिए कोई और चालाकी अपनाएगी।7.उसके "परेशानी में एक लड़की" वाले पलों की ओर ध्यान दें: जब कोई लड़की आपको पसंद करती है, तो वो आपकी प्रतिक्रिया को जानने के लिए, आपके सामने किसी बहुत बड़ी परेशानी में उलझे हुए होने का दिखावा करती है। उदाहरण के लिए, अगर आप कहीं बाहर हैं, और वो आपकी पसंद की लड़की "मुझे बहुत ठंड लग रही है!" कहना शुरू करती है, तो समझ जाएँ, कि ये उसकी ओर से एक इशारा है, कि आप उसे उसकी स्वेटर दे दें। ऐसा करना सच में बहुत अच्छा लगता है, खासतौर पर, तब जब आप उस लड़की को जताना चाहते हों, कि आप उसे पसंद करते हैं।8.उससे मदद माँग कर उसकी दिलचस्पी की जाँच करें: वो अगर जरूरत पड़ने पर अक्सर आपकी मदद करने को तैयार रहती है, तो शायद वो आपको पसंद करती है। लेकिन बस एक बार के अनुभव से ऐसा न सोच लें, कि वो आपको पसंद करती ही है। कभी-कभी उससे कुछ छोटी-छोटी चीज़ें माँगकर देखें, जैसे च्विंग गम या एक पेन, और देखें, कि वो कैसी प्रतिक्रिया देती है। वो अगर मदद करने को एकदम तैयार ही है और आपको पसंद करने के और दूसरे संकेत देती है, तो इसका मतलब, उसे सच में आप में दिलचस्पी है।3की विधि 3:
अपनी चाहत को प्रत्यक्ष करना
1.उसे देखकर मुस्कुराएँ: एक नेचरल, असली, एकदम अल्हड़ मुस्कान, किसी भी लड़की को ये जताने का सबसे अच्छा तरीका है, कि आपको उसका साथ कितना पसंद है। इसके साथ ही, ये उसे ये भी जता सकेगी, कि आप कितने खुशनुमा इंसान हैं और जैसे कि हँसी तो एक से दूसरे तक फैलती है, वो भी आपके साथ में एक पॉज़िटिव लगाव महसूस करेगी। वो भी अगर आपको देखकर मुस्कुराती है, तो आप एक बात तो समझ ही सकते हैं, कि वो आपके साथ काफी कम्फ़र्टेबल फील करती है।2.कोई बात शुरू करें: ये उसके दिलचस्पी के स्तर को पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है। जब आप उससे बात करते हैं, तब उसकी तरफ ध्यान से देखें, कि वो कहीं आपको उसकी दिलचस्पी का कोई संकेत तो नहीं दे रही है या फिर वो आप से एक रोमांटिक लेंग्वेज में बात करती हो। वो हर बात में आपकी हाँ में हाँ मिलाकर या आपके द्वारा बोली हुई किसी बात को दोहराकर भी आप में उसकी दिलचस्पी दर्शा सकती है।3.जागरूक रहें: अगर आप उसे चाहते हैं, तो उसके द्वारा आपको बताई हुई कुछ जरूरी बातों को या कोई जरूरी जानकारी को याद रखते हुए, अपनी तरफ से एक कदम आगे बढ़ाएँ। वो आपसे जो कुछ भी कहती है, उसे बड़े ध्यान से सुनें, ताकि आगे भविष्य में जरूरत पड़ने पर आप इन्हें इस्तेमाल कर सकें।4.उसे बताएँ, कि आप उसे पसंद करते हैं: ऐसा तभी करें, जब आप उसे सच्चे मन से चाहते हों और आपको भी ऐसा लगता हो, कि उसके मन में भी आपके लिए चाहत है। ये एक ऐसा अंधेरे में तीर मारने जैसा काम है, जो आपको डरा तो सकता है, लेकिन अगर आप उसे सच में चाहते हैं और आपको भी काफी हद तक, उसके मन में भी आपके लिए कुछ होने का अंदेशा हो रहा है, तो ऐसे में एक बोल्ड तरीका, जो उसके मन में आपके लिए चाहत जगाने के रास्ते खोल सकती है, वो है, उससे एक डेट पर चलने का पूछना।
5.उसे अपने साथ बाहर चलने का पूछें: आप अगर उसे पसंद करते हैं, लेकिन आपको उसके मन में चल रहे विचारों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो आप कुछ ऐसा बोलकर उसकी जाँच कर सकते हैं, “मैंने इस,___ मूवी के बारे में काफी अच्छी बातें सुनी हैं। क्या तुम मेरे साथ देखने चलोगी?” ऐसा कहते वक़्त अपनी आवाज एकदम केज़्युल ही रखें। वो अगर हाँ कहती है, तो आपको पता चल जाएगा कि उसे भी आप में दिलचस्पी है। वो अगर न कहती है, तो आप मुद्दे को ही बदल सकते हैं।6.उसके इशारों को समझें और स्वीकार करें: अगर आपको पता चल जाता है कि वो आपको पसंद नहीं करती, तो अपने कदम पीछे कर लें या फिर अगर आपको लगे, कि ये फीलिंग्स तो दोनों तरफ से आ रही है, तो उसके साथ में फ़्लर्ट करना शुरू कर दें।7.बहुत ज्यादा छान-बीन भी न करें: कोई लड़की आपको चाहती भी है या नहीं, इसे जानने में आपका बहुत समय भी जा सकता है और ये आपकी ज़िंदगी में काफी विचलन भी पैदा कर सकता है। उसके बर्ताव के बारे में बहुत ज्यादा छान-बीन करने की वजह से, आपके मन में उसके बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के ख्याल की बजाय, बस किसी भी तरह से "उसे पाने का ख्याल" घर कर सकता है।
Couple fight solution Impress girls How to make better relationship in hindi How to forget your ex in hindi

Best
ReplyDelete