अगरआप किसी लड़की को इम्प्रेस करने की सोंच रहे हैं और हर बार आपका दांव खाली चला जाता है तो परेशान न हों। कुछ लड़कियां काफी जिद्दी होती हैं और केवल दोस्ती तक ही सीमित रहना चाहती हैं और कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो आपको ठीक प्रकार से जानती नहीं है। आप चाहे ऑफिस में काम करते हों या फिर कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हों, स्मार्ट और रखूसूरत लड़की से दोस्ती कौन नहीं करना चाहेगा।
हालांकि ज्यादातर लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने में सफल भी हो जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लड़के हैं जो लाख कोशिशों के बावजूद लड़की को इम्प्रेस नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिसे कोई लड़की पसंद है, और आप उस लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं। लेकिन आप उससे बात करना तो दूर उसे इम्प्रेस भी नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि लड़की को इम्प्रेस कैसे करें ?
लड़की को इम्प्रेस करने के टिप्स
हर लड़के में कुछ न कुछ विशेष बात होती है जो किसी लड़की को इम्प्रेस कर सकती है। बस लड़कों को अपनी काबिलियत का पता होना चाहिए। आइए जाने लड़की को इम्प्रेस करने के लिए आसान से टिप्स, जो आपकी मदद कर सकते हैं।
लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अपने बातचीत का लहजा ठीक रखे।

ज्यादातर लड़के पहली बार किसी लड़की से बात करते में घबराते हैं। । वे चेहरे पर खराब सा भाव लेकर लड़की से बात करते हैं या बात करते समय डर और घबराहट की वजह से हकलाते हैं जिसकी वजह से वे लड़की पर अपना इम्प्रेशन नहीं बना पाते हैं। इसके अलावा कभी-कभी कुछ लड़के दबंग टाइप के भी होते हैं जो लड़कियों से इस तरह से बात करते हैं जैसे उन्हें डरा रहे हों। इससे लड़की इम्प्रेस तो नहीं होती है लेकिन हां वह डर जरूर जाती है। इसलिए अगर आप वाकई में लड़की को इम्प्रेश करना चाहते हैं तो सही लहजे और चेहरे पर सकारात्मक भाव से लड़की से बात करें। वह आपके बातचीत के अच्छे तरीके को कभी नहीं भूल पाएगी और क्या पता वह आपकी कायल भी हो जाए।
लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अच्छी ड्रेस पहनें –

कहा जाता है कि हम जिस तरह के कपड़े पहनते हैं वह भी हमारे व्यक्तित्व के बारे में लोगों को बताता है। इसलिए जब भी लड़की के सामने जाएं तो अच्छे कपड़े तरीके से पहन कर जाएं। अच्छे रंग के कपड़ों का चुनाव करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप पर कौन सी ड्रेस ज्यादा अच्छी लगती है। आप टी-शर्ट में ज्यादा स्मार्ट दिखते हैं या सिंपल शर्ट में। कपड़ों के मामले में कभी-कभी अपने दोस्तों की भी सलाह ले लें कि आप पर कौन सा कपड़ा ज्यादा अच्छा लगता है। यकीन मानिए जब आप अच्छी ड्रेस पहनेंगे तो लड़की आपके व्यक्तित्व से इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह पाएगी।
लड़की को इम्प्रेस करने के लिए लड़की में दिलचस्पी दिखाएं

जब भी आप लड़की को इम्प्रेस करने के मकसद से उसके पास जाएं, उसमें दिलचस्पी लेकर उससे बातें करें। इस बात का ध्यान रखें कि लड़की को ये न लगे कि आप बनावटी बातें कर रहे हैं। संभव हो तो लड़की की कुछ पसंद और नापसंद के बारे में पहले से पता रखें और बातचीत के दौरान पसंद-नापसंद का जिक्र कर उसे यह एहसास दिलाएं कि आप उसे कितना जानते हैं या जानने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आपको लड़की की आंखें या हेयर अच्छे लगते हैं तो उसकी तारीफ करें लेकिन याद रखें तारीफ झूठी नहीं होनी चाहिए। आप उससे बातें करते समय कॉन्फिडेंट दिखें और कोशिश करें कि उसके सामने कोई बात झूठ न कहें। अगर आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो सच मानिए आपकी अपने में यह दिलचस्पी देखकर लड़की आपको भाव जरूर देगी।
लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अपने लुक पर विशेष ध्यान दें

कभी-कभी कुछ लड़के महीनों तक सेविंग नहीं करते हैं और दाढ़ी-मूंछ बढ़ाकर देवदास बने फिरते हैं। अगर आपको भी ऐसे रहने की आदत है तो इसे तुरंत बदलें। आप अपने लुक पर कितना ध्यान देते हैं और कितनी सफाई से रहते हैं यह भी बहुत ज्यादा मायने रखता है। अगर आप कुछ इस तरीके से रहते हैं कि देखने में बीमार लगते हैं या चेहरे से सुस्त और आलसी लगते हैं तो कभी कोई लड़की भाव नहीं देगी। इसलिए अगर लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो अपने लुक पर विशेष ध्यान रखें। अगर आप क्लिन सेव्ड रहना पसंद नहीं करते तो दाढ़ी कायदे की रखें ताकि साफ-सुथरे और चेहरे से कॉन्फिडेंट दिखें। इसके अलावा अपने चलने और उठने-बैठने और बात करने के हावभाव पर भी ध्यान दें।
लड़की को इम्प्रेस करने के लिए लड़की के दोस्तों को प्रभावित करें

यह भी माना जाता है कि दोस्त के दोस्त को अपना दोस्त बनाना काफी आसान है। अगर आप लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो एक तरीका यह भी है कि आप उस लड़की के दोस्तों को अपना दोस्त बनाएं। उसके दोस्तों पर अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ें। जब वे आपके दोस्त बन जाएंगे तो उनकी हर एक छोटी से बड़ी इच्छाओं का ख्याल रखें। साथ घूमने की प्लानिंग करें और अच्छे काम करने के लिए खुद पहल करें। इससे आप लड़की के दोस्तों के बीच छा जाएंगे। फिर लड़की आपसे इम्प्रेस हुए बिना कैसे रह सकती है।
लड़की को इम्प्रेस करने के लिए लड़की के परिवार से संबंध बढ़ाएं

वैसे तो लड़की को इम्प्रेस करने के कई तरीके हैं लेकिन अगर संभव हो तो लड़की के परिवार से घनिष्ठता बढ़ाएं। इससे आपका काम और ज्यादा आसान हो जाएगा। कई बार घर के सदस्य जब किसी व्यक्ति के गुणों का बखान करते हैं तो उसके प्रति मन में इज्जत और प्यार अपने आप पैदा होने लगता है। अगर आप लड़की के परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो लड़की को आपसे इम्प्रेस होने में मिनट भर भी नहीं लगेगा। हालांकि परिवार से संबंध बढ़ाना थोड़ा मुश्किल काम होता है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि लड़की आपके मुहल्ले की है, आपके दूर के रिश्तेदार की है या कॉलेज की है। लेकिन आप कोशिश करेंगे तो कुछ भी मुश्किल नहीं है।
हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? कोई भी सलाह, सुझाव या राय आप हमसे कॉमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं।
Nice thought
ReplyDelete