अगर आप सिंगल लड़के हैं और आपको कोई लड़की मुड़ कर भी नहीं देखती तो, लड़कियों की पसंद जानना बहुत जरुरी है। लड़कों को तो खूबसूरत और चुलबुली लड़कियां पसंद आती हैं मगर क्या आप जानते हैं कि लड़कियों को किस टाइप के लड़के पसंद आते हैं?
लड़कियां जब भी प्यार करने के बारे में सोंचती हैं तो, वह ऐसा लड़का पसंद करती हैं, जिसे उन्हें दूसरों के सामने दिखाने में गर्व महसूस हो। लड़कियों को ऐसे भी लड़के पसंद आते हैं जो नेचल से थोड़ा रोमांटिक हों और हर वक्त उनका ख्याल रख सकें।
तो अगर आप लड़के हैं और जानना चाहते हैं कि लड़कियों को किस प्रकार के बंदे पसंद आते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ना ना भूलें।
1. अमीर लड़के
लड़कियां अमीर लड़कों को झट से पसंद कर लेती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वो उन्हें दुनिया की सारी खुशियां दे सकते हैं।
2. रोमांटिक लड़के
ऐसा बहुत ही कम होता है कि लड़के रोमांटिक हों। लेकिन अगर वह रोमांटिक होते हैं तो लड़कियों का दिल उनके लिये हमेशा के लिये धड़कता है। लड़कियों को रोमांटिक बातें करने वाले लड़के काफी पसंद होते हैं।
3. स्पोर्टस मैन
स्पोर्ट में रुची रखने वाले लड़के हमेशा से लड़कियों का दिल जीतते आ रहे हैं। अगर आपको फुटबॉल खेलते हैं तो समझिये कि आपके आस पास लड़कियों की लाइन लग जाएगी।
4.हैंडसम मुंडा
हर लड़की को हैडसम एंड टॉल मुंडा चाहिये होता है। उन्हें लगता है कि भले ही उनकी हाइट कम ही हो लेकिन उनका होने वाला ब्वॉयफ्रेंड हैंडसम और लंबा हो।
5. इंटेलएक्चुअल लड़के
अगर लड़के का दिमाग तेज है और वह किसी भी टॉपिक पर बोल सकता है तो, समझिये कि लड़कियों की नजर उसी पर रहेगी।
6. बहादुर
लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो बहादुर हों और वह लड़की की हर मोड़ पर रक्षा कर सकें। अगर आप में किसी को कुछ कहने का दम नहीं है तो इसका मतलब है कि आपके पल्ले कभी लड़की नहीं आएगी। हर लड़की चाहती है कि उसका साथी हर मुश्किल में उसका साथ दे और उसके लिए अपनी जान की परवाह किए बिना सारी दुनिया से लड़ जाये। लड़कियों को हमेशा अच्छा लेने की आदत होती है। इसलिए अगर आप एक लड़की चाहते हैं तो आपको मजबूत बनाना पड़ेगा ताकि वक़्त आने पर आप उसकी रक्षा कर सको।
हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? कोई भी सलाह, सुझाव या राय आप हमसे कॉमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं।





Wow !!
ReplyDelete