Skip to main content

सच्चे प्यार की 10 निशानियां

इन 5 वजहों से होता है ब्रेकअप

आज के दौर में रिलेशनशिप में जाना और ब्रेकअप होना एक आम बात है। क्योंकि अधिकांश युवाओं के लिए रिलेशनशिप एक टाइम पास या दिल बहलाने का एक जरिया बन गया है। कुछ लोगों को छोड़कर अधिकतर रिलेशनशिप को सीरियस लेने से बचते हैं। उनका मानना है कि सीरियस रिलेशनशिप होने से जहां रिस्पॉन्सबिलिटी बढ़ती है, तो वहीं आजादी भी छिन जाती है। लेकिन कुछ लोगों का ब्रेकअप सीरियस रिलेशन होने के बाद भी हो जाता है। ऐसे में कुछ बातों और वजहों के बारे में जानना या ख्याल रखना जरूरी है

आज के दौर में रिलेशनशिप में जाना और ब्रेकअप होना एक आम बात है। क्योंकि अधिकांश युवाओं के लिए रिलेशनशिप एक टाइम पास या दिल बहलाने का एक जरिया बन गया है। कुछ लोगों को छोड़कर अधिकतर रिलेशनशिप को सीरियस लेने से बचते हैं। उनका मानना है कि सीरियस रिलेशनशिप होने से जहां रिस्पॉन्सबिलिटी बढ़ती है, तो वहीं आजादी भी छिन जाती है। लेकिन कुछ लोगों का ब्रेकअप सीरियस रिलेशन होने के बाद भी हो जाता है। ऐसे में कुछ बातों और वजहों के बारे में जानना या ख्याल रखना जरूरी है। इसलिए आज हम आपको रिलेशनशिप में ब्रेकअप होने की वजहों के बारे में बता रहे हैं।


ब्रेकअप होने की वजह 1

शक, शक एक ऐसा दीमक है जो एक खूबसूरत रिश्ते को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर देता है। जी हां, अगर आपका पार्टनर आपके फोन कॉल्स, मैसेज्स चेक करने लगे। आपकी हर बात को जानने या पूछने लगे। तो इससे साफ होता है कि शक की बीमारी हो गई है। जिसकी वजह से वो हमेशा खुद को अनसिक्योर फील करता है और मजबूरन आपकी जासूसी करता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ ऐसा ही बिहेव करते हैं, तो जल्द सुधर जाइए, वरना कभी भी ब्रेकअप हो सकता है।

ब्रेकअप होने की वजह 2

रिलेशनशिप दो लोगों को मिलकर बनता है, लेकिन कुछ कपल्स में कोई एक पार्टनर रिश्ते को डॉमिनेट करने लगता है। जिससे कुछ वक्त बाद रिलेशनशिप में ब्रेकअप हो जाता है। पार्टनर का हर छोटी-बड़ी बात के लिए टोकने लगता है। हमेशा आपके साथ वक्त बिताने के लिए किसी जरूरी काम करने से आपको रोकना। आपके कपड़ों, रहन-सहन पर कमेंट करना या टोकना शामिल है।  


ब्रेकअप होने की वजह 3

कई बार रिलेशनशिप में ब्रेकअप की वजह पार्टनर का दूसरे पार्टनर को पर्सनल स्पेस न देना भी होता है, क्योंकि कुछ लोगों अपने पार्टनर से हर वक्त फोन, मैसेज्स के जरिए हमेशा जुड़े रहना पसंद करते हैं। पार्टनर की हर एक बात को जानने की उत्सुकता रहती है। शुरूआत में ये आदत बहुत अच्छी लगती है, लेकिन कुछ वक्त बाद ये आपके पर्सनल स्पेस में दखलादांजी लगने लगती है। अगर आप अपने पार्टनर से ब्रेकअप नहीं करना चाहते हैं, तो पार्टनर को पर्सनल स्पेस जरूर दें। 

ब्रेकअप होने की वजह 4

रिलेशनशिप प्यार और विश्वास पर टिका होता है, लेकिन अगर रिश्ते में कोई भी एक पार्टनर रिलेशनशिप को गंभीरता से न लें, तो कुछ समय बाद उसमें ब्रेकअप होना तय है। क्योंकि रिश्ते को सक्सेसफुल और खुशनुमा बनाने के लिए दोनों ही पार्टनर्स को हमेशा समान रूप से एफर्ट करने चाहिए।

ब्रेकअप होने की वजह 5

अधिकतर रिलेशनशिप में ब्रेकअप की वजह होता है झूठ बोलना या बातें छिपाना। अगर रिलेशनशिप में कोई एक पार्टनर अचानक से अपने पार्टनर से झूठ बोलने लगे या बातें छिपाने लगे तो दूसरे को उस पर शक होने लगता है। जिससे अक्सर लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और एक दिन ब्रेकअप हो जाता है। अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं, तो उससे बातें छुपाने से बचें।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ब्रेकअप के दर्द से कैसे बाहर निकले ?

कैसे पता करें कि लड़की आपको पसन्द करती हैं

ब्रेकअप के ये 7 फायदे पता होंगे तो न लगेगा ब्रेकअप से डर और न होगा दुख

कैसे ब्रेकअप के बाद फिर से अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीतें

कैसे करें लड़की को इम्‍प्रेस ?

ब्रेकअप के बाद की 8 अवस्थाएं